Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। पुरानी अनाज मंडी में शनिवार को श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा खाटू श्याम बाबा का पांचवा संकीर्तन महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया।

बाबा के दरबार में नंदू भैया एवं अमन सावारियां ने भजनों से मचाई धूम

   आयोजन में वृंदावन से भजन गायक नंदकिशोर शर्मा नंदू भैया एवं रूद्रपुर से अमन सवारियां द्वारा बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान भक्त झूमने को मजबूर हो उठे। कीर्तन में श्याम बाबा का दरबार सजाया गया। फूलों से सजावट की गई। बाबा को छप्पन भोग लगाए गए। कीर्तन के दौरान इत्र एवं फूलों की वर्षा की गई। कीर्तन में शहर सहित कई अन्य नगरों के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा बाबा के दर्शन लाभ लिया गया।

बाबा के दरबार में नंदू भैया एवं अमन सावारियां ने भजनों से मचाई धूम

इस दौरान भजन गायकों ने गजब मेरे खाटू वाले, तेरी रहमतों का दरिया सरेआम चल रहा है, कितने सेठ जहां में मौज उडाते हैं, सेठों के सेठ सहित अन्य भजनों से श्याम के दरबार मे अरदास लगाई। श्याम प्रेमियों ने ताली बजाकर बाबा को रिझाया। बाबा के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्त़ुत कर सभी को झूमने को मजबूर कर दिया।

बाबा के दरबार में नंदू भैया एवं अमन सावारियां ने भजनों से मचाई धूम

   सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा एवं वाहनों के लिए पार्किंग की व्यापक व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में छोटी-छोटी दुकानें भी लगाई गई जहां से श्रद्धालुओं ने खरीदारी भी की।

    इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष विजय अनेजा, गोल्डी गाबा, देवेंद्र चौधरी, सचिन बत्रा, रोहित सुदामा, समन मुंजाल, अंकुश अनेजा, सचिन गाबा,संदीप बत्रा, रोबिन फुटेला, राहुल चंद्रा, यशपाल गुंबर, विजय कालरा, कपिल चंद्रा, यश कालरा, बृजेश गुप्ता, साहिल, सार्थक सुखीजा, रोहित कंबोज, नितिन मुंजाल, महक चौधरी, अंकित गगनेजा, मोहित अग्रवाल, विजय सुखीजा, केशव gumber, वेदराज भुड्डी, गुंजन सुखीजा, राकेश भुद्दी, मुनि भुसरी,सुरेश खुराना, परमजीत सिंह पम्मा, सुभाष, सोमनाथ छाबड़ा, अभिषेक गुंबर पंडित विजय शास्त्री, सुरेश खुराना, हरीश रहलन, नरेश कुमार, अनिल, गुलशन, कार्तिक धमीजा, प्रियांश वर्मा, राकेश, हरविंदर सिंह, चिराग मुरादिया, नीतू, गोल्डी, शिवम huria, अजय धमीजा, रिंकू, आदर्श मदान, साहिल, परवीन, ज्योति धमीजा, सीमा कालरा, शैली कालरा, आरती, सोनम, पार्वती, कमलेश, रूहानी, सिमरन, आस्था, अंजू, पूनम, मंजू सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 

Advertisement