Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता संवाद सूत्र )

गदरपुर। विकासखण्ड की ग्राम पंचायत खेमपुर में लाभार्थीपरक योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुँचाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम स्थल पर 272 लाभार्थियों को ‘हमारा संकल्प विकसित भारत’ की शपथ दिलायी गयी।

 उक्त आयोजित कार्यक्रम में 15 विभागों स्वास्थ्य विभाग, मत्स्य विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हथकरघा विभाग, गन्ना विकास विभाग, नलकूप विभाग, खाद्य विभाग, आयुष्मान भारत, कृषि विभाग, बाल विकास विभाग, नाबार्ड, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सितारगंज इत्यादि विभागों द्वारा स्टॉल लगाई गयी। 

 आयोजित कार्यक्रम ग्रामपंचायत खेमपुर में 80 पुरुष एवं 192 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। विभागीय अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लाभार्थियों को समस्त विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे- आत्मा योजना, के.सी.सी. और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्राकृतिक कृषि एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पी.एम.के.एस.वाई. योजना, पी.एम. उज्जवला योजना इत्यादि योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी दी तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया एवं मौके पर लाभार्थियों को सम्बन्धित विभागों द्वारा राजसहायता पर निवेशों व सामग्रियों का वितरण किया गया। 

  कार्यक्रम के दौरान ग्रामपंचायत खेमपुर में 15 कृषकों द्वारा  मेरी जवानी मेरी जुबानी का अनुभव सांझा किया गया।

 कार्यक्रम के दौरान उपस्थित 11 लाभार्थियों को उनके द्वारा अपने प्रक्षेत्रों में किये गये उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित भी किया गया।

  कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पाण्डेय, मा० विधायक, गौरव पाण्डे, उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी, जनपदस्तरीय नोडल अधिकारी, श्रीमती ज्योति पालनी अधिशासी अभियन्ता, जल निगम, रूद्रपुर एवं ग्राम पंचायतवार नियुक्त नोडल अधिकारी, गोपाल सिंह चौहान, सहायक कृषि अधिकारी एवं श्री लेखराज, ग्रामप्रधान, नवजाति संगठन पदाधिकारी राकेश सिंह, बाबू सिंह तोमर, सोमल सिंह, एम.एस. जंगपांगी, लीड बैंक मैनेजर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुमन, अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी इत्यादि उपस्थित रहें।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।