Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। विश्व हिंदू परिषद के नेता को पाकिस्तान कोड नंबर से जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। हिंदू नेता का कहना था कि डीजीपी की डीपी लगे कॉल ने उसे व उसके बेटे को ठोकने के अंदाज में धमकी दी थी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

   जानकारी के अनुसार विहिप नेता वार्ड-21 रंपुरा बस्ती निवासी विपिन उर्फ बिट्टू शर्मा ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे के करीब उसके मोबाइल नंबर पर डीजीपी की फोटोयुक्त नंबर से एक कॉल आया। जिसका कोड प्लस 92 यानि पाकिस्तानी कोड था। जब कॉल रिसीव की तो कॉलर उसके दोनों बेटों के बारे में पूछने लगा और अचानक छोटे बेटे आदित्य से बात करने को कहा। घर पर नहीं होने की बात कही तो कॉलर ने धमकी भरे अंदाज में बोला कि उसे व उसके बेटे को ठोकने की बात कही और फोन काट दिया।

   पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर जानमाल का खतरा बताते हुए नंबर की जांच करने और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना था कि चूंकि मोबाइल का कोड पाकिस्तानी है। ऐसे में हिंदूवादी संगठन से जुड़े होने के नाते खतरा हो सकता है। उधर, कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी प्रकरण का शिकायती पत्र उनके पास नहीं आया है और मामले का संज्ञान भी नहीं है। ऐसे में यदि शिकायती पत्र पुलिस कार्यालय में आया तो मोबाइल नंबर की जांच की जाएगी और फिर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Advertisement
Advertisement