Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट के सामने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विधायक तिलक राज बेहड़ पर दिए विवादित बयान के बाद राजनैतिक पारा चढ़ गया है, कांग्रेसियों का रोष बढ़ता नजर आ रहा है, जिसको लेकर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी के प्रतिष्ठान पर कांग्रेसियों ने एक प्रेस वार्ता कर राजेश शुक्ला के बयान की निंदा की है।

विधायक तिलक राज behar के खिलाफ राजेश शुक्ला ने की अभ्रद टिप्पणी,  कांग्रेसियों ने की प्रेसवार्ता

   इस दौरान कांग्रेसियो ने कहा जब शुक्ला ऐसे बयान दे रहे थे तब भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट भी साथ ही बैठे थे, क्या वह कुछ नहीं सुन रहे थे, बताया कि तिलक राज बेहड़ एक कद्दावर ओर विकास पुरुष है उनके द्वारा लगातार क्षेत्र का विकास किया गया है और एक जनप्रिय नेता है।

   कहा कि उनके विरुद्ध पूर्व विधायक की ये अशोभनीय टिप्पणी को बर्दाश्त नही किया जाएगा ऐसी टिप्पणी कर शुक्ला को अपने ही घर मे लोकसभा चुनाव में हार दिखाई दे गई है जो अपनी तुच्छ मानसिकता का परिचय दे रहे है।

    इस दौरान सिद्धार्थ भुसरी, सुम्मितर भुल्लर, सुभाष behar, भीम ठुकराल, प्रेमानंद महाजन सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement