Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ बैठक में मोदी को पुन: पीएम बनाने का संकल्प

गदरपुर। भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरजभान गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे काफ़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ बैठक में मोदी को पुन: पीएम बनाने का संकल्प

     मुख्य वक्ता बीजेपी किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरा भारत मोदी जी के कार्यों से काफ़ी खुश हैं। बताया कि भारत को हम पूर्ण रूप से शिक्षित राष्ट्र के रूप में देखना चाहते है, ऐसे में हम संगठन के और अधिक प्रयास से माननीय मोदी जी को पुनः और अधिक सीटो से प्रधानमंत्री बनाकर इन योजनाओं को आगे बढ़ाना है। आज रोजगार, व्यवसाय, शिक्षा, उन्नति सभी कार्य इस सरकार की योजनाओं द्वारा ही संभव है।

   उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ हैं और जो भी केंद्र या राज्य की योजनाएं चल रही हैं, उन सभी को आम जन तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि सभी सुविधाओं का पात्र लोगों को लाभ मिल सके। केंद्र की योजनाओं का लाभ अगर पात्र लोगों को मिलेगा तो ही मोदी जी का 18-18 घंटे काम करना सफल होगा। आपको बताते चले कि बैठक समाप्ति के दौरान कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जगदीश संधू का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

   इस मौके पर विधानसभा संयोजक रवि पाल मंडल महामंत्री अनिल जेटली, संतोष गुप्ता, सुभाष गुंबर, कृष्ण लाल गुंबर, राकेश भुड्डी, गुलशन, वीरेंद्र, हरलाेक सिंह नामधारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

Advertisement
Advertisement