Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

हरिद्वार (उद संवाददाता) । प्रियंका गांधी ने हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के डीएवी मैदान रुड़की में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत और टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी आज शनिवार को रामनगर के बाद दोपहर बाद रुड़की पहुंचीं। यहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत के समर्थन में वोट देने की अपील की। यहां प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि पिछे दस सालों से मोदी सरकार में निरंतर बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता बेहाल हो चुकी है।

   इस दाैरान जनसभा में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी दीपिका पांडेय, पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, एआईसीसी व पीसीसी सदस्य, जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष, अनुषांगिक संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ता और जनता मौजूद हैं।

Advertisement
Advertisement