Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिर्पोट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। राजकीय महाविद्यालय की मतदाता जागरूकता समिति के तत्वाधान में क्षेत्रीय जनता में मतदान के प्रति जागरूकता हेतु एक रैली का आयोजन किया गया।

   रैली का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना द्वारा किया गया। इस रैली द्वारा गदरपुर क्षेत्र के जनमानस में शत प्रतिशत मतदान हेतु छात्राओं द्वारा स्लोगन, पोस्टर के माध्यम से प्रेरित किया गया। वोट देना हम सबका अधिकार है।

   इस अवसर पर महाविद्यालय के कैंपस एंबेसडर डॉक्टर श्रीहरि प्रसाद, सदस्य डॉक्टर प्रमोद वर्मा, मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) के 11 सदस्य एवं 40 छात्र उपस्थित रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।