Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। जामा मस्जिद व अन्य मस्जिदों में खत्म उल कुरान की रस्म अदा हुई। रमजान का महीना बहुत ही पाक व मुकद्दस महीना है। इस महीने में हर मुसलमान पर रोजा रखना फर्ज है और हर नमाजी को बाद नमाज ईशा नमाज़े तरावीह, जिसमें हर रोज 20 रकात नमाज सुन्नत मोक्कादा अदा की जाती है। इन तराबियों के मौके पर कुरआने करीम पढ़ा जाता है। जामा मस्जिद में खत्म उल कुरान के मौके पर इमाम साहब ने बहुत ही मकसूस दुआ की। गुनाहों के लिए अल्लाह से तौबा की और मुल्क में अमन अमन कायम रखने के लिए दुआएं की. इसके बाद तबर्रक बांटा गया।

आपस में भाईचारे एवं आलम में अमनो आमन की दुआ की गई

इमाम जामा मस्जिद के जाने आलम ने बताया कि जामा मस्जिद में कुरान शरीफ पूरा हुआ आपस में भाईचारे एवं आलम में अमनो अमान की दुआ की गई। 27 दिन में कुरान शरीफ पूरा हुआ। उन्होंने आगे बताया कि, मुल्क की तरक्की, अमनो-अमान एवं भाईचारे-सौहार्द्र, आलमीय इस्लाम के लिए खैरियत की दुआएं मांगी गई जिससे भाईचारा कायम रहे। अल्लाह सभी को तौफीक अदा फरमाए। रमजान के पाक महीने में कुरान को मुकम्मल करना सबाब का काम माना जाता है. पाक कुरान मुस्लिम समाज की सबसे बड़ी मजहबी किताब है जिस की रोशनी में मुसलमान अपनी जिंदगी बसर करते हैं।

तबर्रक का हुआ वितरण

कुरान पूरा होने के बाद तबर्रक का वितरण किया गया। इस दौरान जामा मस्जिद के शाही इमाम जाने आलम, मोहम्मद जफर, मोहम्मद जहांगीर, मोहम्मद यासीन , जाकिर हुसैन, मोहमद फहीम,अकील रज़ा, आज़ाद अहमद,अयाज अली,मतलूब (सोनू),फरमान अली,चिन्टू, हाजी शाहिद खान,वासिद अली, जावेद सेफी, इब्ने अली, सज्जाद हुसैन, नहीम हाजी, तौसीफ़ रज़ा,सादिक अली,शेखू,जाहिद हुसैन, मौ हनीफ, गुलाबू, आदि सैकड़ो की तादाद में लोग शामिल हुए।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।