Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। आज लोकसभा चुनाव कार्यालय गदरपुर में आगामी 31 मार्च 2024 को नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा प्रत्याशी श्री अजय भट्ट जी के #विधानसभा_गदरपुर के अंतर्गत क्षेत्र भ्रमण पर आयोजित होने वाली चुनावी जनसभाओं के निमित गदरपुर और केलाखेड़ा मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ विधायक अरविन्द पांडे ने बैठक की।

हमारा लक्ष्य हर बूथ पर कम से कम 75% मतदान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में :- अरविन्द पांडे

   बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से जनसभाओं की तैयारी एवं कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु चर्चा की तथा आगामी लोकसभा चुनाव में एकजुट रहकर, मजबूती के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

   बैठक में यह तय किया गया कि गदरपुर मंडल में दो जगह कार्यक्रम गदरपुर नगर और सकेनिया में किया जाएगा इसके अतिरिक्त केलाखेड़ा मंडल में तीन कार्यक्रम की किए जाएंगे। कार्यक्रमों की व्यवस्था की दृष्टि से विभिन्न कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि कल के नामांकन मे जिस तरीके से भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता ने उत्साह के साथ भाग लिया है यह निश्चित हो गया है कि भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट कम से कम 5 लाख से अधिक मतों से विजय होंगे ।

   उन्होंने इस बात का भी भरोसा दिखाया कि गदरपुर विधानसभा भी कम से कम 51000 वोटो से भारतीय जनता पार्टी जीतकर जाएगी। श्री पांडे ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमको किसी भी तरीके से अति आत्मविश्वास में नहीं रहना है यह सही है कि पूरे क्षेत्र में नरेंद्र मोदी के नाम की लहर चल रही है लेकिन हमारा लक्ष्य हर बूथ पर काम से कम 75% मतदान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में करना है 

    31 तारीख के कार्यक्रमों को लेकर जिन-जिन कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है उनको निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यक्रम किसी भी दृष्टि से कमजोर नहीं रहना चाहिए 

    श्री पांडे ने कहा की जनता भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए तत्पर है हमको सिर्फ जनता के पास जाकर भाजपा और नरेंद्र मोदी की नीतियों के बारे में बताना है और अधिक से अधिक मतदान भाजपा के पक्ष में करना है 

बैठक में सुभाष गुंबर, अशोक हुरिया, कमलेंद्र सेमवाल, खेमानंद जोशी, राकेश भुडडी, सुरेश खुराना, महेंद्र कालरा, चंकीत हुरिया, राजेश कुमार मिनी, राजू कंबोज, अभिषेक गुम्बर, राजेंद्र कोचर, सुरजीत सोनू, अनिल जेटली, रोहित सुदामा, सनी बत्रा, सतीश मिद्धा, सतीश छाबड़ा, निर्मल नारंग, परमजीत सिंह, मनोज गुम्बर, रवि पाल, सूरजभान गुप्ता, हरलोक सिंह, वीर सिंह, पंडित बाबूलाल शर्मा, मनोहर शर्मा, राजू शर्मा, मोहन प्रधान, अमर पांडे, मानवेंद्र शुक्ला, हैप्पी सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित है।

Advertisement