Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। महतोष मोड बाजार जो की गदरपुर की महतोष पुलिस चौकी से मात्र 400 मीटर दूर है वहां पर देर रात्रि चोरी हो गई चोरों ने गल्ले के साथ ही बेसकीमती सामान पर भी हाथ साफ किया एक ही रात में लगभग 8 दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपए की नगदी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है      सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से जानकारी जुटाई और जल्द खुलासा करने की बात कही इस दौरान गुरुचांद कलेक्शन के स्वामी ने बताया कि उनकी दुकान में कुछ गोल्ड का सामान और नगदी रखा हुआ था वह भी चोरी हुए हैं जो की सीसीटीवी में स्पष्ट देखे जा सकते हैं और साथ ही दुकान का शटर तोड़कर शीशा तोड़ने के बाद कपड़े इत्यादि चोरी कर लिए गए हैं उन्होंने बताया की लगभग 2 दो लाख का नुकसान हुआ है वही कालड़ा मेडिकल के ताले तोड़कर भी बहा से हजारों की चोरी हुई है वहीं कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक ने बताया कि उनकी दुकान जो की एटीएम दिनेशपुर भारतीय स्टेट बैंक का लॉकर और कॉमन सर्विस सेंटर है यहां से चोरी हुई है चोर लॉकर उठाकर ले गया और उसमें रखे हुए सारी नगरी चुराकर ले गया है इसके अलावा भी कुछ दुकानों के ताले तोड़े है एक व्यापारी ने बताया की यहां पर कोई भी चौकीदार नहीं है सीसीटीवी लगभग सभी व्यापारियों ने लगवा रखे हैं और साथ ही यहां पर पुलिस की गस्त भी नहीं होती है व्यापारियों में आक्रोश है और लोग इस पर एकत्र होकर रोष व्यक्त कर रहे हैं व्यापारी का कहना है पूर्व में भी महतोष मोड़ पर चोरी हुई है लेकिन पुलिस खुलासा नहीं कर पाती है अगर पुलिस ने जल्द इस मामले का खुलासा नहीं करती है तो मजबूरन आंदोलन को विवश होंगे वहीं थाना अध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि आरोपी जो भी हो बख्शा नहीं जाएंगे जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा

Advertisement
Advertisement