Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

पांच मकानों पर नगर निगम ने चस्पा किए नोटिस, तीन मकानों के अवैध हिस्से किए ध्वस्त — 15 दिन में जांच पूरी कर अवैध निर्माणों पर होगी आगे की कार्रवाई

Advertisement

 

पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा, नगर निगम की कार्रवाई से संतुष्ट होकर अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड ,)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222)

1044725_cropped.webp

 

गदरपुर खबर रुद्रपुर। जगतपुरा के युवा व्यापारी नितेश कुमार हत्याकांड के बाद उपजे जनआक्रोश के बीच महापौर विकास शर्मा के हस्तक्षेप से आखिरकार स्थिति शांत हुई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद नितेश का शव घर पहुंचते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा मुख्य हत्यारोपी के मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। कई घंटे तक चले हंगामे और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के प्रयासों के बावजूद परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे।

1044722_cropped.webp

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महापौर विकास शर्मा स्वयं बुलडोजर और नगर निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके निर्देश पर मुख्य हत्यारोपी से जुड़े पांच मकानों पर नोटिस चस्पा किए गए। वहीं, प्रारंभिक जांच में तीन मकानों में अवैध पाए गए हिस्सों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कराया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई और महापौर के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए।

1044719_cropped.webp

 

गौरतलब है कि शुक्रवार को जिला अस्पताल में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद जगतपुरा निवासी युवा व्यापारी नितेश कुमार की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने शव घर के बाहर रखकर धरना शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और मुख्य हत्यारोपी के अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया जाए।

मौके पर पहुंचे महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम अधिकारियों को मुख्य हत्यारोपी से जुड़े सभी भवनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद पांच मकानों पर नोटिस चस्पा किए गए और प्रारंभिक जांच में तीन मकानों के अवैध पाए गए हिस्सों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मकानों के बाहर निकले छज्जे, स्लैब और टीन शेड ध्वस्त किए गए। शेष निर्माणों की वैधता की जांच के लिए नगर निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी है15 दिन में जांच पूरी, अवैध निर्माणों पर होगी कार्रवाई

महापौर विकास शर्मा ने मौके पर ऐलान किया कि मुख्य हत्यारोपी से जुड़े सभी मकानों की विस्तृत जांच कराई जाएगी। इसके लिए एसएनए रणदीप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। टीम संबंधित भवनों के नक्शे और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच करेगी। मकान स्वामियों को 15 दिन का समय दिया गया है। इस अवधि में वैध नक्शे और निर्माण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

महापौर ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी में भवनों के बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण की बात सामने आई है। सभी भवनों की निष्पक्ष जांच होगी और जहां भी अवैध निर्माण पाया जाएगा, वहां कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 15 दिन बाद जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराया जाएगा। इस मामले में किसी भी तरह का दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी से हुई बातचीत, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का भरोसा

महापौर ने बताया कि इस घटना की जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी दी गई है। मुख्यमंत्री लगातार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में भी मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है। परिवार को नियमानुसार हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

महापौर ने कहा कि नितेश की हत्या से परिवार को जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई किसी भी तरह संभव नहीं है। हालांकि, परिवार को न्याय दिलाने और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि धामी सरकार में अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

राजनीति करने के बजाय पीड़ित परिवार के साथ खड़े हों नेता

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि यह बेहद संवेदनशील घटना है और ऐसे समय में राजनीति करने के बजाय सभी को पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि यह धामी सरकार है, जहां अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। लाश पर राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने दोहराया कि उनकी पूरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं और न्याय की लड़ाई में वह पीछे नहीं हटेंगे।

नगर निगम की कार्रवाई से संतुष्ट हुआ परिवार, मृतक के भाई ने जताया भरोसा

नगर निगम की कार्रवाई शुरू होने और महापौर के आश्वासन के बाद मृतक नितेश के परिजन शांत हुए। मृतक के भाई ने मीडिया से बातचीत में नगर निगम की कार्रवाई पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि परिवार को 15 दिन का समय दिया गया है और उन्हें उम्मीद है कि इस अवधि में मुख्य हत्यारोपी के अवैध मकानों के संबंध में आगे की कार्रवाई भी पूरी की जाएगी।

मृतक के भाई ने पुलिस-प्रशासन से हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर महापौर विकास शर्मा ने परिवार को आश्वस्त किया कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रयास किए जाएंगे।

महापौर के आश्वासन और नगर निगम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया और अंतिम संस्कार के लिए सहमति जताई।

Advertisement
Advertisement