किंग्स हाइट इंटरनेशनल स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरूकता कार्यक्रम, 135 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
(कृष्णा वार्ता, गदरपुर/उधम सिंह नगर)
(9917322413)

गदरपुर खबर नेता नगर बुकसोरा। किंग्स हाइट इंटरनेशनल स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर की ओर से सुरक्षित बचपन अभियान के तहत यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम (पोक्सो एक्ट) 2012 पर अखिल भारतीय विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को उनके अधिकारों, बाल संरक्षण और कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर की सचिव श्रीमती ममता पंत तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अंजू बोरा ने संयुक्त रूप से की।

कार्यक्रम में सचिव श्रीमती ममता पंत ने बच्चों को उनके अधिकारों, बाल संरक्षण, यौन अपराधों की रोकथाम तथा पोक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाते हुए किसी भी गलत व्यवहार की स्थिति में बिना डर के अपने अभिभावकों एवं शिक्षकों को जानकारी देने के लिए जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों का संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में पीएलवी कुंवर सिंह, मीना एवं इलमा बी, संचालक नितिन हालदार, अध्यापक अभिषेक गुप्ता, आरके यादव, अध्यापिका शिवी सक्सेना, भावना जोशी, सावित्री रावत एवं रुमाली सक्सेना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर न्यूज़ रिपोर्टर बृज किशोर पहाड़, संजीव गार्डन (नेशनल इंडिया न्यूज़) एवं देवेंदु राय (खबर खोजी नजर) सहित मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुल 135 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कानून के प्रति जागरूक करना, उनके अधिकारों की जानकारी देना तथा बाल सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा।










