शहनाई वाटिका में आयोजित हुआ डांडिया कार्यक्रम, उत्साह और उल्लास के साथ हुई शुरुआत
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर। गदरपुर स्थित शहनाई वाटिका में आयोजित डांडिया कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा के मंडल कोषाध्यक्ष वंश वर्मा एवं भाजपा नेता कश्मीर कंबोज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
दीप प्रज्वलन के साथ सांस्कृतिक आयोजन की शुरुआत हुई। डांडिया कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को उत्सव और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिला। कार्यक्रम के शुभारंभ पर उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना की।








