फीता काटकर किया कार्यक्रम का उद्घाटन, आयोजक समिति ने स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर। गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में आयोजित भव्य दुर्गा पूजा समारोह में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजक समिति की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन माँ दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण रहा।
पूर्व विधायक ने आयोजक समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे तथा क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो। सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे
ग्राम जगदीशपुर में आयोजित यह धार्मिक समारोह आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बना।








