Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंचवटी कॉलोनी के शिव मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने किया लोकार्पण

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222)

984202_cropped.webp

 

गदरपुर खबर रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किरतपुर स्थित पंचवटी कॉलोनी में विधायक निधि से कराए गए शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने विधायक का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक शिव अरोरा ने मंदिर परिसर में पहुंचकर भगवान महादेव के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि पंचवटी कॉलोनी के लोगों ने शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग उनके समक्ष रखी थी। धार्मिक स्थलों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण जनभावनाओं से जुड़ा विषय है। मंदिरों को भव्य एवं सुंदर स्वरूप प्रदान करने के साथ वहां श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ धार्मिक स्थलों का संरक्षण भी महत्वपूर्ण है। अपने कार्यकाल में उन्होंने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को बेहतर स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयास किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और स्वच्छ पूजा स्थल उपलब्ध हो सकें।

विधायक ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। स्थानीय लोगों की मांगों और जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के प्रयास जारी हैं।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार पूरन रावत, सर्वेश कुमार, ज्ञानप्रकाश, अभय कुमार, सरोज देवी, छाया, पूजा, महिमा, सुमन, प्रीति सहित पंचवटी कॉलोनी के अनेक निवासी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement