जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मुख्य बाजार

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर। अनाज मंडी रामलीला कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को प्रभु श्रीराम की भव्य बारात निकाली गई। बारात में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बारात के नगर में पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रभु श्रीराम और उनके भाइयों का स्वागत किया। इस दौरान पूरा बाजार जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
बारात निकालने से पूर्व अनाज मंडी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृष्णलाल अनेजा एवं कमेटी के सदस्यों ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद भव्य बारात अनाज मंडी से रवाना हुई। बारात गूलरभोज रोड, सकैनिया मोड़, मुख्य बाजार, बुध बाजार एवं टंकी वाली गली सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस अनाज मंडी रामलीला मैदान पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बारात का भव्य स्वागत किया और भगवान श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
पुलिस व्यवस्था रही मुस्तैद
श्रीराम बारात के दौरान शांति एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा। एस आई दिवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने बारात के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जिससे धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ
बारात में सजी धार्मिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। नगरवासियों में रामलीला को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृष्णलाल अनेजा, अशोक धीर, रविंद्र बजाज, विजय छाबड़ा, अनिल सुधा, राजकुमार भुड्डी, विनोद भुसरी, ऋषि भुसरी सतीश छाबड़ा, अशोक हुडिया, ठाकुर रविंद्र, वीर सिंह, जितेंद्र मिगलानी, प्रमोद बजाज, सिद्धार्थ भुसरी सहित कमेटी के अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
पुलिस व्यवस्था रही मुस्तैद
श्रीराम बारात के दौरान शांति एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा। सीओ रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने बारात के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जिससे धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।








