(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
कुल्हा में कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान ने पकड़ी रफ्तार, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
बबलू सिंह के निवास पर पहुंचे पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, युवाओं व कार्यकर्ताओं से किया संवाद

गदरपुर। खबर गूलरभोज आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ग्राम सभा कुल्हा पहुंचे। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य बबलू सिंह के निवास पर उन्होंने युवा साथियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर जनसंपर्क किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही और आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

क्षेत्र पंचायत सदस्य बबलू सिंह ने पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता अब विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने की आवश्यकता है।

पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कार्यकर्ताओं और युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच जाना होगा। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव रखे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस दौरान सैकड़ो ्कार्यकर्ता एवं युवा साथी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव में पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया।








