11.29 सेकंड का समय निकालकर प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर, खबर सांसद क्षेत्र नैनीताल-ऊधमसिंह नगर में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ 2026 की सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गदरपुर निवासी संजीव कुमार भटेजा के पुत्र निष्कर्ष भटेजा ने 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रमाण पत्र के अनुसार, निष्कर्ष भटेजा ने 100 मीटर दौड़ में 11.29 सेकंड का समय दर्ज कर प्रथम स्थान हासिल किया।
सांसद खेल महाकुंभ में निष्कर्ष भटेजा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर किया शानदार प्रदर्शन
पिता संजीव भटेजा भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री, विधायक अरविंद पांडे ने दी बधाई इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा—आगे भी रोशन करेगा क्षेत्र का नाम इस उपलब्धि पर परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।








