

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर। पुरानी अनाज मंडी में श्याम मित्र मंडल की ओर से भव्य श्याम संकीर्तन महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित राजन शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं बाबा के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद संकीर्तन का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने पहुंचकर बाबा का गुणगान किया।

रुद्रपुर के गायक अमन सांवरिया ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उनके भजनों पर श्याम भक्त जमकर झूमे और बाबा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। वहीं वृंदावन से आए श्री कुंज बिहारी दास ने भी अपनी मधुर एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों भजन गायकों ने भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुतियां देकर महोत्सव को यादगार बना दिया।
श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष विजय अनेजा ने कहा कि बाबा का संकीर्तन भक्तों को आध्यात्मिक शांति प्रदान करने के साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी भी अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ती है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों एवं सभी श्याम भक्तों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक अरविंद पांडे, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर ने भी बाबा के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। संकीर्तन के दौरान पूरा परिसर बाबा के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा तथा श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए इस मौके पर विधायक अरविंद पांडे प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर संजय ठुकराल विनोद भुसरी विजय अनेजा, देव चौधरी, सचिन बत्रा, शोभित हुड़िया, महक चौधरी, योगेश छाबड़ा, कुनाल ग्रोवर, रजत गाबा, रोहित सुदामा, रॉबिन फुटेला सन्नी गाबा, अंकुश अनेजा, केशव गुम्बर, संदीप बत्रा, समन मुंजाल, नितिन मुंजाल, निकुल मुंजाल, बृजेश गुप्ता, कपिल चंद्रा, मोहित अग्रवाल, रोहित कम्बोज, दीपक खेड़ा, संजीव कुमार, नीतीश कश्यप, गोल्डी गाबा, विक्की मुरादिया, नरेश पसरीचा, विवेक गर्ग, वंश गाबा, यश कालरा, चिराग अनेजा, अंकित गगनेजा, गौरव तेजवानी, मुनि भूसरी, अक्षित बेहड़, साहिल नारंग, सार्थक सुखीजा एवं जीतू गंगवार सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। संकीर्तन के दौरान पूरा परिसर बाबा के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा तथा श्रद्धालु देर तक भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए।








