(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं नीम करोली महाराज का चित्र भेंट कर किया अभिनंदन


रुद्रपुर, 9 सितंबर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बुधवार को पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें अंगवस्त्र एवं नीम करोली महाराज का चित्र भी भेंट किया।
एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इसके उपरांत दोनों नेता हल्द्वानी के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर सांसद अनिल बलूनी, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।






