Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
चारधाम का चित्र भेंट कर किया अभिनंदन, गुंजन सुखीजा भी रहे मौजूद

890925.jpg

गदरपुर खबर रुद्रपुर। आर्क होटल में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन के अवसर पर गदरपुर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को उत्तराखंड के चारधाम का चित्र भेंट किया। उन्होंने नितिन नबीन को सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा एवं पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का उत्तराखंड आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और उत्साह का विषय है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement