कृष्णा वार्ता के संपादक सुरेंद्र चावला उर्फ राजू ने भी किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)


गदरपुर खबर। श्री श्याम मित्र मंडल गदरपुर द्वारा सुहावा राम भुड्डी धर्मशाला में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बाबा श्याम की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं श्याम भजनों के साथ किया गया। शिविर में 175 महादानियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
श्री श्याम मित्र मंडल के महंत विजय अनेजा ने बताया कि मंडल द्वारा लगातार सातवें वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष श्याम भक्त बढ़-चढ़कर रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान देते हैं।
रक्त संग्रह के लिए काशीपुर से एलडी भट्ट रक्त कोष के टेक्नीशियन कपिल चंद्रा, सतीश ठाकुर, डॉ. सना परवीन तथा रुद्रपुर से शहीद ऊधम सिंह रक्त कोष के टेक्नीशियन प्रशांत सक्सैना हरविंदर सिंह चुघ व अनामिका वशिष्ठ मौजूद रहे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री नरेश हुड़िया रेडक्रॉस अध्यक्ष डॉ. सोनू विश्वास सहित श्री श्याम मित्र मंडल के देवेंद्र चौधरी, महक चौधरी, संदीप बत्रा, सन्नी बत्रा, रोहित, सुदामा, योगेश छाबड़ा रजत गाबा, कुणाल ग्रोवर, समन मुंजाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, संदीप चावला, राहुल अनेजा, अंकुश अनेजा, केशव गुम्बर, अशोक छाबड़ा, संतोष गुप्ता रविंदर चुग, वंश, भारत विकास परिषद अध्यक्ष राजीव ग्रोवर, कपिल गंडा, परमजीत पम्मा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, अभिषेक गुम्बर, विक्की मुरादिया, संजीव कुमार, जीतू गंगवार सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।
मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि 12 सितंबर को सुबह 7:30 बजे से पुरानी अनाज मंडी गदरपुर में विशाल भव्य एवं दिव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम का गुणगान सुनने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।
