पंजाबी मार्केट के सामने समर्थकों संग पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 7037260222)
गदरपुर खबर रुद्रपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर निकाली गई शोभायात्रा का मुख्य बाजार स्थित पंजाबी मार्केट के सामने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।
शोभायात्रा के दौरान मुख्य बाजार भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। पूर्व विधायक ठुकराल ने सभी क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
