Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
पुलिस चौकी गूलरभोज में एकल अभियान ने मनाया रक्षाबंधन पर्व

(कृष्ण वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)–

(9917322413)

गदरपुर खबर ‌गूलरभोज, 25 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एकल अभियान, अंचल ऊधम सिंह नगर की ओर से पुलिस चौकी गूलरभोज में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसआई मेघा शर्मा एवं पुलिस टीम को मां भारती का चित्र भेंट कर एकल अभियान की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई तथा रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।

पुलिस चौकी गूलरभोज में एकल अभियान ने मनाया रक्षाबंधन पर्व

कार्यक्रम में संभाग जागरण शिक्षा अध्यक्ष राकेश ने एकल अभियान के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अभियान ग्रामीण एवं वनवासी क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार, राष्ट्र निर्माण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत करने का कार्य कर रहा है।
अंचल समिति के सचिव संजीव भटेजा ने कहा कि एकल अभियान संस्कार शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्र के प्रति समर्पित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर संच अध्यक्ष बेरिया उदयभान, संभाग उत्तराखंड अभियान प्रमुख ममता कोरंगा, अंचल अभियान प्रमुख दीप सिंह, सुहानी, पूनम, कुसुम सहित आचार्य बहनें मौजूद रहीं। सभी ने पुलिस परिवार को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।
पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों एवं एसआई मेघा शर्मा ने बहनों को आशीर्वाद देते हुए समाज की सेवा में कार्यरत बहनों एवं कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और सहयोग का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम ने पुलिस एवं समाज के बीच विश्वास, भाईचारे और सेवा-भाव को मजबूत किया। अंत में एकल अभियान परिवार ने पुलिस चौकी गूलरभोज के समस्त पुलिसकर्मियों का आभार जताया।

Advertisement
Advertisement