



कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413
गदरपुर खबर दिनेशपुर। नगर पंचायत दिनेशपुर के समस्त वार्डों के लेबर कार्ड धारकों के लिए आवश्यक सूचना जारी की गई है। नगर पंचायत की ओर से बताया गया है कि लेबर कार्ड धारकों को मिलने वाली सामग्री का वितरण रक्षाबंधन पर्व के बाद नगर पंचायत दिनेशपुर परिसर में किया जाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष मनजीत कौर ने समस्त वार्डवासियों से अपील की है कि वे वितरण कार्यक्रम को लेकर किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सामग्री वितरण की निर्धारित तिथि एवं समय की सूचना नगर पंचायत की ओर से प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि पात्र लेबर कार्ड धारकों को नियमानुसार सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि काबल सिंह विर्क ने बताया कि सभी वार्डों के पात्र लेबर कार्ड धारकों को सामग्री वितरण की व्यवस्था नगर पंचायत स्तर पर की जा रही है। रक्षाबंधन के बाद वितरण की तिथि निर्धारित कर इसकी सूचना संबंधित वार्डवासियों को दी जाएगी। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर नगर पंचायत पहुंचकर योजना का लाभ लें।
नगर पंचायत दिनेशपुर की ओर से सभी वार्डवासियों से सहयोग की अपील की गई है।
