Spread the love

कृष्णा वार्तागदरपुर उत्तराखंड

9917322413

गदरपुर खबर दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया ने दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री शंभू कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों तथा आगामी कार्य योजनाओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

भेंट के दौरान नरेश हुड़िया ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा किसानों के बीच पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और आपसी समन्वय बेहद महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री शंभू कुमार  का मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी विचार संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में सदैव प्रेरणा देते हैं। नरेश हुड़िया ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन से किसान मोर्चा को नई ऊर्जा मिलती है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि आगामी कार्य योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के लिए किसान मोर्चा पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेगा और किसानों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए उनके हित में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!