Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि अल्पसंख्यक वर्ग को समाज की मुख्यधारा में जोड़ा जाए।गदरपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से हुए संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों के हित के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा के अलावा सभी राजनीतिक दलों ने अल्पसंख्यकों के वोट का केवल इस्तेमाल किया है।लेकिन उन्होंने उनके उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं किया।

   भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री जुल्फकार अली ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। जबकि अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार प्रदेश का चहुमुखी विकास कर रही है। अल्पसंख्यकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।अधिक से अधिक अल्पसंख्यकों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

   इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी, प्रदेश महामंत्री महमूद हसन बंजारा,bजहीर अंसारी, जियाउद्दीन अंसारी, अंजार हुसैन, आबिद, अहमद हसन,नजीर सकलैनी,रासम सकलैनी,सैफ अली, आजम, जमील, यूसुफ, अमीर अहमद बंजारा, अबरार, फहद, वसीम, राजा कमाल, नाजिम, साजिद पाशा, मोहम्मद अहमद, सलीम, सतीश, यशपाल सिंह सहित अल्पसंख्यक समुदाय के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।