Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर व विधायक शिव अरोरा ने किया आत्मीय अभिनंदन

पंतनगर पहुंचते ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, विकास मुद्दों पर हुई चर्चा

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पंतनगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर एवं रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ केंद्रीय मंत्री का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास, कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने तथा किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा कृषि विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisement
Advertisement