(रिपोर्ट:- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर में धूमधाम से मनाया 75वां गणतन्त्र दिवस

गदरपुर। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस का पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया। नगर के सरकारी, अद्र्वसरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर माहौल देशभक्तिमय बना दिया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य किया।

गदरपुर में धूमधाम से मनाया 75वां गणतन्त्र दिवस
     वही इस दौरान 75वां गणत़न्त्र दिवस के शुभ अवसर पर सकैनिया रोड़ व्यापार मंडल गदरपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर की प्रमुख तीनों रामलीलायों श्री शिव पार्वती रामलीला, श्री शिव मन्दिर रामलीला एवं अनाज मंडी रामलीला की कमेटी द्वारा पर्व संयुक्त रुप से मनाया गया।

गदरपुर में धूमधाम से मनाया 75वां गणतन्त्र दिवस

   इसके अतिरिक्त नगर पालिका, तहसील परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गदरपुर, विकास खंड कार्यालय, थाना परिसर, मंडी समिति, बैंक सहित सरकारी व अद्वसरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर गणतन्त्र दिवस मनाया गया। बताया कि यह वह दिन है, जब भारत ने अपना संविधान लागू किया देश को गणतंत्र राष्ट्र का दर्जा मिला।