Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हनुमान जयंती पर ठुकराल की आस्था: बालाजी को चोला चढ़ाया, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)(\n(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)(9917322413)रुद्रपुर खबर हनुमान जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस उपलक्ष्य में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने अपने समर्थकों के साथ भूत बंगला स्थित श्री हनुमान मंदिर में मत्था टेका।
ठुकराल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को चोला अर्पित किया और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संकटमोचन हनुमान जी का जीवन हमें सेवा, भक्ति और समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके आशीर्वाद से समाज में आपसी सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अनन्य भक्त हनुमान जी के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नत्थूलाल गुप्ता, हिम्मत राम कोली, कुंवर पाल कोली, राजेश गुप्ता, संतोष दिवाकर, बबलू दिवाकर, राजू गुप्ता एवं ललित सिंह बिष्ट सहित भारी संख्या में समर्थक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement