Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन ग्रोवर बारात गदरपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि उत्तम दत्ता दर्जा राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा की गई। कवि सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा एवं रोहित हुड़िया लवली द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

     आयोजित कवि सम्मेलन की शुरुआत सिकंदराराऊ की धरती से आई कवयित्री गीता सिंह गीत की बनी वंदना से हुई। इसके बाद काशीपुर के विवेक ब्याव में अपनी ओजपूर्ण रचनाओं से सबको ओत प्रोत करते हुए अपनी बात कुछ इस तरह से कही वक्त थोड़ा बिता के जाना तुम फर्ज अपना निभा के जाना तुम, राह में यदि मिले शहीद का घर, अपने सर को झुका के जाना तुम। दिल्ली के कवि मोहन मुंतजिर ने रामभक्ति पर अपनी बात कुछ इस तरह से रखी – सागर में अपने धर्म का पैगाम लिख दिया।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

     पत्थर पे वानरो ने श्री राम लिख दिया। मुरादाबाद के हास्य कवि राही मुरादाबादी ने सभी दर्शकों को अपनी हास्य व्यंग्य की रचनाओं से खूब लोटपोट किया – उनकी नज़रे सीसीटीवी जैसी है मेरी क्या सबकी हीं बीबी ऐसी हैं बाजपुर के कवि डॉक्टर सुरेंद्र जैन ने अपनी रचनाएं कुछ इस तरह से पढ़ी – भरत भूमि पर रामराज का अब फिर से निर्माण हुआ बलिवेदी पर चढ़कर ही तो शक्ति का सन्धान हुआ उज्ज्वल था संकल्प हमारा और समर्पण भाव प्रबल भव्य मनोहर मंदिर निर्मित भगवा हिंदुस्तान हुआ।मेरठ से आए हास्य कवि डॉ. प्रतीक गुप्ता ने पहले तो अपनी क्षणिकाओ से लोगों को खूब हंसाया बाद में राम मंदिर की बात करते हुए दर्शकों को संजिदगी भी किया -तम की घटा है छटने वाली, हो रहा अब उजाला है, खुल रहा मन की चाबी से बंद पड़ा जो ताला है ढ़ोल नगाड़े ताशे बाजे बज बज कर यह कहते हैं।

   झूमो मिलकर मेरे राम का मंदिर खुलने वाला है उत्तराखंड के हास्य व्यंग्य के हस्ताक्षर जयंत साह अपनी बात कुछ इस तरह से कहीं नाउम्मीद से जो लड़ा है उम्मीद जगाता है वो ही खेला है लहरों से जिसने पार लगाता है वो ही इतना आसान नहीं तमासबीन बनना इस जहां में आंसू की कीमत जो जानता है मुस्कुराता है वो ही।कवि सम्मेलन के अंत में लाफ्टर किंग लपेटे में नेताजी फेम प्रताप फौजदार ने अपनी टाईमिंग , सेंस ऑफ ह्यूमर से गदरपुर के निवासियों को लोट पोट कर दिया। इसके अतिरिक्त उन्नाव से प्रियंका शुक्ला व दिल्ली से विनीत पांडे ने भी अपना अपना काव्य पाठ किया।

    कार्यक्रम का संचालन डॉ. जयंत साह ने किया। कार्यक्रम में ओमियो विश्वास, विजय सिडाना, राकेश भुद्दी, मनोज गुंबर, सलविंदर सिंह कलसी, स्वदेश कुमार, डी पी सिंह, शांतनु त्यागी, दीपक चौहान, मनोज राय, विकास सरकार, मुकेश पाल, कार्तिक धमीजा, जुल्फिकार, रोहित बत्रा, गौरव बत्रा, उमर अली, सलीम बाबा, शाकिर अली, शाहनूर अली, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक विवेक पवार व सचिन कालरा ने सभी कवियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।