Spread the love

रुद्रपुर खबर। हाल ही में कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर उनके विरुद्ध सुनियोजित तरीके से भ्रामक और अपमानजनक पोस्ट साझा की जा रही हैं। उन्होंने इस पूरे मामले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के दुरुपयोग की आशंका भी जताई है।
प्रभारी निरीक्षक को सौंपी गई तहरीर में ठुकराल ने बताया कि 28 मार्च 2026 को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद से ही उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने डंपी चोपड़ा नीतीश ग्रोवर जगदीश विश्वास अरजित सक्सेना राज कोहली सहित अन्य अज्ञात लोगों को नामजद करते हुए आरोप लगाया कि ये लोग लगातार उनके खिलाफ असत्य और आधारहीन टिप्पणियाँ कर रहे हैं।
तहरीर में उन्होंने एक गंभीर तकनीकी पहलू का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व में भी उन्हें ‘AI’ के माध्यम से नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा चुका है। उनका कहना है कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद ये तत्व दोबारा सक्रिय हो गए हैं और आधुनिक तकनीक का दुरुपयोग कर उनकी छवि को विवादास्पद बनाने की साजिश रच रहे हैं।
पूर्व विधायक ने इस तरह की गतिविधियों को समाज में “विषवमन” (नफरत फैलाने) की संज्ञा देते हुए कहा कि इससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
ठुकराल ने पुलिस को यह भी बताया कि वायरल हो रही आपत्तिजनक पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट उन्होंने सुरक्षित कर लिए हैं, जिन्हें साक्ष्य के रूप में तहरीर के साथ संलग्न किया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!