Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम धामी आज गदरपुर पहुंचेंगे, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने की जनसमूह से बड़ी अपील

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर समस्त क्षेत्रवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष का विषय है कि उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम 5:30 बजे सेंट मेरी स्कूल, बलराम नगर मोड़ बाईपास पर पहुंचेंगे।
इस संबंध में भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।सीएम धामी आज गदरपुर पहुंचेंगे, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने की जनसमूह से बड़ी अपील

उन्होंने देवतुल्य जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करें और उनके विचारों को सुनें।
प्रदेश मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और ऐसे में उनका मार्गदर्शन सभी के लिए प्रेरणादायक रहेगा।

Advertisement
Advertisement