





(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर। गैस वितरण को लेकर उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया के नेतृत्व में आज स्थानीय गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने एजेंसी मैनेजर से मुलाकात कर उन समस्याओं को उठाया, जिनमें उपभोक्ताओं के यहां गैस सिलेंडर न पहुंचने के बावजूद डिलीवरी मैसेज भेजे जाने की शिकायतें सामने आई थीं।


प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया ने एजेंसी प्रबंधन से स्पष्ट जवाब मांगा और व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारू बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर हाल में सही समय पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए।
एजेंसी मैनेजर ने आश्वासन दिया कि गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं तक समय पर सिलेंडर पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने शिकायतों के समाधान का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सुरजीत सिंह घुम्मन, राजेश कुमार, विक्रमजीत सिंह, मनोज शर्मा, गुलशन शर्मा और हरीश अरोड़ा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
कृष्णा वार्ता संपादक द्वारा गैस एजेंसी मैनेजर से बात करने को फोन मिलाया गया तो उनका नंबर बंद पाया गया
