Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शहीद दिवस पर 12वां विशाल रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़ -चढ़कर किया रक्तदान(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)(9917322413)रुद्रपुर। खबर अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर बी ह्यूमन फाउंडेशन क्लब द्वारा 12वें विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। गूलरभोज रोड स्थित पंच मंदिर मंदिर परिसर में आयोजित इस शिविर में रुद्रपुर चैरिटेबल ट्रस्ट का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शहीद दिवस पर वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम किसी जरूरतमंद की जान बचाने के लिए रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्त की हर बूंद अमूल्य है। ऐसे में इस प्रकार के आयोजन समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर रक्तदान करने का आह्वान किया।
क्लब के अध्यक्ष गौरव अरोड़ा और सचिन तनेजा ने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है और इस वर्ष इसका 12वां संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को नियमित रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा की प्रेरणादायक पहल बताया। इस दौरान रविंद्र शर्मा, अमित अदलखा, सनी अदलखा, लकी चिलाना, अनमोल विर्क, अमित अरोड़ा, राजू चौधरी और नरेंद्र बंसल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और संस्था की ओर से ‘रक्तदान करें, जीवन बचाएं’ का संदेश देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement
Advertisement