Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि बीते चार वर्षों में राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत सुधार किए गए हैं, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

    उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था में वृद्धि हुई है और स्टार्टअप, उद्योग व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेकर विकास को गति दी है। उन्होंने यूसीसी, नकल विरोधी कानून और अन्य नीतियों को जनहित में बताया। कार्यक्रम में सूचना विभाग की पुस्तिका का विमोचन किया गया। विभिन्न विभागों की ओर से लाभार्थियों को सहायता सामग्री वितरित की गई। इसमें स्वयं सहायता समूहों को अनुदान, किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, युवाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र तथा दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। मेगा स्वास्थ्य शिविर में 1530 लोगों का पंजीकरण हुआ। इसमें स्त्री रोग, हड्डी रोग, फिजिशियन सहित अन्य विभागों द्वारा जांच और उपचार किया गया। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सहित विभिन्न जांचें कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कपिल शर्मा, जितेंद्र गौतम, सीडीओ दिवेश शाशनी, एडीएम पंकज उपाध्याय, पीडी हिमांशु जोशी, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. उषा रावत, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, एसडीएम गौरव पांडेय सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!