



(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
नई दिल्ली।आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में इंटरनेट डेटा को लेकर बड़ा मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि डेली डेटा लिमिट सर्विस प्रोवाइडर्स की चालाकी है, क्योंकि यूजर्स का बचा हुआ डेटा हर दिन रात 12 बजे एक्सपायर हो जाता है।
उन्होंने मांग की कि डेटा को कैश ट्रांसफर की तरह इस्तेमाल करने की सुविधा दी जाए। यानी महीने के अंत में बचा हुआ डेटा खत्म न हो, बल्कि उसके मूल्य के आधार पर उपभोक्ताओं को अगले रिचार्ज में छूट मिले। उनका कहना है कि इंटरनेट अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है, इसलिए इसमें उपभोक्ताओं को ज्यादा लचीलापन मिलना चाहिए।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
