Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गदरपुर में ईद-नवरात्रि को लेकर अमन कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। आगामी ईद और नवरात्रि पर्व को सकुशल और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से गदरपुर कोतवाली परिसर में अमन कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह ने की।
बैठक में क्षेत्राधिकारी बाजपुर विभव सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर, अधिशासी अधिकारी कैलाश परवाल, कोतवाल संजय पाठक एल आई यू इंस्पेक्टर रिजवान सहित जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली-पानी की आपूर्ति और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह ने कहा कि ईद और नवरात्रि जैसे पर्व आपसी भाईचारे और एकता के प्रतीक हैं। इन्हें शांति और आपसी सहयोग के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्राधिकारी विभव सैनी ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर ने कहा कि त्योहारों के दौरान साफ-सफाई और बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। वहीं कोतवाल संजय पाठक ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में मो. आलम ने सभी को ईद और नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयों में त्योहारों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, साफ-सफाई एवं बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने के विशेष प्रबंध और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी शामिल हैं।
इस अवसर पर सुदेश ढंग, रिजवान अंसारी, शराफत मंसूरी, शाकिर अली, विजेंद्र कुमार, आकाश कोचर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement