Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

काशीपुर/गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में जिला महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर संजीव भटेजा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि यह दायित्व उन्हें जिला अध्यक्ष मनोज पाल की सहमति तथा प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी के मार्गदर्शन में मिला है। इसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद जताया।साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा और किसानों की आवाज को संगठन के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा।उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा और किसान मोर्चा को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाया जाएगा।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!