Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुलदेई पर्व पर भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने दी शुभकामनाएं

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं में बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक लोक पर्व फुलदेई बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि “फूलदेई, छम्मा देई, देंणी द्वार, भर भकार, यों देलि सौ, बारम्बार” जैसे लोकगीत उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की पहचान हैं। यह पर्व घर-घर सुख, समृद्धि और खुशहाली का संदेश देता है तथा नई ऋतु के स्वागत का प्रतीक है।
गुंजन सुखीजा ने कहा कि ऐसे लोक पर्व हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना करते हुए फुलदेई पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Advertisement