Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रूद्रपुर। घरेलू गैस की कालाबजारी, भण्डारण, रिफीलिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में ईधन गैस सम्बन्धित बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिये।

जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सामान्य स्थिति है पर ऑनलाईन गैस बुकिंग करने पर निर्धारित समय में गैस घर पर ही उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी गैस बुकिंग पहले करायेगा उन्हें पहले गैस सिलेण्डर डिलिवरी की जायेगी। उन्होंने कहा जनपद में 40 गैस डिलिवरी केन्द्र है, जहां से सभी को वाहनों के माध्यम से घरों पर गैस डिलिवरी की जाती है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से ऑनलाइन गैस बुकिंग करें व पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर गैस डिलिवरी घर पर पाये। उन्होंने कहा कि गैस डिलिवरी केन्द्र व गैस गोदामों में लाईन लगाने की कतई जरूरत नही है।

जिलाधिकारी ने कहा जन समान्य को घरेलू गैस उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को गैस वितरण पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिये तथा गैस गोदामों व वितरण केन्द्रों पर प्रशासन, पुलिस की टीमे तैनात करने के साथ ही क्यूआरटी टीमें लगाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि गैस से सम्बन्धित शिकायतों एवं उनके निस्तारण हेतु जनपद स्तर पर जिला आपदा कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमे जिला पूर्ति अधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि सभी गैस गोदामों व वितरण केन्द्रों पर प्रशासन के साथ पुलिस तैनात कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर विश्वास न करें, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि कही पर भी गैस कालाबाजारी की सूचना मिलती है तो थाना, चौकी अथवा कन्ट्रोल रूम में सूचना दे ताकि सम्बन्धित के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जा सकें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, डीएफओ हिमांशु बागरी, यूसी तिवारी, प्रकाश आर्या, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि मौजूद थे व सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी आदि वर्चुअल माध्यम से जुडे़ थे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!