Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रुद्रपुर खबर। जनपद उधम सिंह नगर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कई उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला सूची के अनुसार मनीष खत्री को सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि चंदन सिंह बिष्ट को रम्पुरा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कई अन्य उपनिरीक्षकों को भी अलग-अलग चौकियों और थानों में नई तैनाती दी गई है।
जारी आदेश के मुताबिक दिनेश भट्ट, दीपक कौशिक, अशोक काण्डपाल, सुरेन्द्र सिंह खढ़ायत, मनोज सिंह धौनी, कविन्द्र शर्मा, पंकज कुमार और दीपक तिवारी समेत कई पुलिस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है।
एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर पहुंचकर कार्यभार संभालेंगे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!