Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

किच्छा में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, स्टॉक और सिलेंडरों की हुई जांच

किच्छा में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, स्टॉक और सिलेंडरों की हुई जांच

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

किच्छा खबर में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, स्टॉक और सिलेंडरों की हुई जांच
किच्छा, 12 मार्च 2026।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर किच्छा तहसील क्षेत्र में गैस एजेंसियों के स्टॉक और गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी गौरव पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस विभाग, पूर्ति विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न गैस एजेंसियों पर पहुंचकर स्टॉक का सत्यापन किया और सिलेंडरों की जांच की। उप जिला अधिकारी गौरव पांडे ने बताया की कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
निरीक्षण के दौरान एजेंसी प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए गए कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग किसी भी स्थिति में कमर्शियल कार्यों में न किया जाए तथा गैस की कालाबाजारी बिल्कुल भी न होने दी जाए।
उपजिलाधिकारी गौरव पाण्डे ने घटतोली की जांच के लिए मौके पर गैस सिलेंडरों का वजन भी कराया, जो मानकों के अनुरूप सही पाया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में घरेलू गैस की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।
जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। साथ ही जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक गैस एजेंसी और गोदाम पर सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
उपजिलाधिकारी ने संबंधित पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिए कि गैस सिलेंडरों के स्टॉक और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जाए।

Advertisement
Advertisement