(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)(9917322413)गदरपुर खबर। भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 13 मार्च 2026 को एक भव्य संत समागम समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4:30 बजे श्री सनातन धर्म मंदिर सभागार, बुध बाजार में आयोजित होगा।
आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर संत-महात्माओं के सान्निध्य में धार्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, श्रद्धालु और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर संत समागम एवं भजन संध्या का लाभ लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।






