Spread the love

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। क्षेत्र व ग्रामीण इलाकों में होली का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और भाईचारे के साथ मनाया गया। क्षेत्र व ग्रामीण इलाकों में बाजारों और मोहल्लों में सुबह से ही रंगों की बौछार और ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग झूमते दिखे। युवाओं की टोलियां गुलाल और पिचकारी लिए एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

      इस अवसर पर लोगों ने बरसे भीगे चुनरवाली’ पर युवा और बच्चों ने जमकर नृत्य किया। पूरा माहौल मस्ती और उल्लास से भरा हुआ था। हर गली और चौराहे पर रंगों की फुहारें उड़ती दिखाई दीं, जिसमें बच्चों ने भी खूब आनंद लिया।

    इस दौरान नेताओ, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियो सहित कई लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। सभी ने आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, इस वर्ष होली का उत्साह पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है। बाजार रंग-बिरंगे गुलाल, अबीर और पिचकारियों से सजे हुए थे। मिठाई की दुकानों पर भी भारी भीड़ देखी गई, जहां लोगों ने गुजिया, नमकीन और ठंडाई का भरपूर स्वाद लिया। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। 


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!