Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। होली के पावन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर ने समस्त क्षेत्रवासियों को रंगों के इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता, विश्वास और सद्भाव को मजबूत करता है। उन्होंने कामना की कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।
ब्लॉक प्रमुख ने नागरिकों से अपील की कि होली का त्योहार शांति, सद्भाव और आपसी सम्मान के साथ मनाएं तथा समाज में सकारात्मकता का संदेश फैलाएं।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!