



(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)
गदरपुर। होली के पावन अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा की कामना की है।
अपने शुभकामना संदेश में पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली लाए और समाज में विश्वास एवं एकता के रंग और अधिक प्रगाढ़ हों। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से आग्रह किया कि होली का पर्व शांति, सद्भाव और आपसी सम्मान के साथ मनाएं।
पूर्व विधायक राजकुमार ने सभी क्षेत्रवासियों के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
