




(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)

(9917322413)
गदरपुर। विकास खंड कार्यालय परिसर में सोमवार को पहली बार होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरा परिसर रंगों और होली गीतों की धुन पर सराबोर नजर आया।
ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर ने कहा कि विकास खंड कार्यालय में पहली बार इस प्रकार का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जो आपसी समन्वय और पारिवारिक भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय केवल प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि एक परिवार है, जहां प्रत्येक सदस्य का योगदान महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने वाला पर्व है। हमें मिलजुलकर त्योहार मनाते हुए सामाजिक एकता को मजबूत करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान लोकगीतों और पारंपरिक होली गीतों पर सभी ने जमकर आनंद लिया।
समारोह में सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तिलक गंभीर मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना जिला अध्यक्ष प्रधान संघ संजय सिंह पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह परमजीत नितीश ग्रोवर, सक्षम पोपली, सिद्धार्थ मक्कड़, गिम्पी ग्रोवर, राजेंद्र सैनी, उदित वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
