




(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)
रुद्रपुर। शहर से पैदल निशान लेकर राजस्थान स्थित खाटू श्याम जी मंदिर के दरबार तक पहुंचे श्याम प्रेमी राकेश शर्मा के सकुशल वापस रुद्रपुर लौटने पर श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन पर शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ उन पर अबीर-गुलाल उड़ाया तथा फूलों की वर्षा कर यात्रा की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी राकेश शर्मा का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने उनकी अटूट आस्था और समर्पण की सराहना करते हुए सकुशल यात्रा पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दीं।
पूर्व विधायक ठुकराल ने अपने संबोधन में कहा कि राकेश शर्मा की यह पैदल निशान यात्रा श्रद्धा, विश्वास और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। इतनी लंबी दूरी पैदल तय करना आसान नहीं होता, लेकिन बाबा श्याम के प्रति उनकी गहरी आस्था ने उन्हें यह शक्ति प्रदान की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं। यह पूरे शहर के लिए गर्व की बात है कि राकेश शर्मा ने अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर रुद्रपुर का नाम रोशन किया।
वहीं, राकेश शर्मा ने इस भव्य स्वागत पर सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा श्याम की कृपा से ही यह कठिन यात्रा सुगम हो सकी। उन्होंने कहा कि भक्तों का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।
स्वागत समारोह में विनीत जैन, विकास जैन, संजय ठुकराल, प्रियांशु, राजेश गर्ग, सुरेन्द्र गुप्ता, अनुज गंगवार, राम किशन शर्मा, हिमांशु पारिक, हिमांशु शर्मा, नरेन्द्र बंसल, मुकेश गोयल, रितिक गोयल, सुमन कालड़ा, प्रवीन गोयल, संजीव गुप्ता, प्रियांशु वर्मा, आकाश, नरेन्द्र रावत, आशीष गंभीर, सुरेन्द्र गंगवार, विमल सागर, दुर्गेश सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
