Spread the love

,(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। खबर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आगामी 4, 5 एवं 6 मार्च 2026 को भव्य महायज्ञ एवं संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह पावन आयोजन महामण्डलेश्वर संत श्री सुभाष बापू जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन मंदिर श्री ओम बापू जी महाराज परिसर में किया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार 24 फरवरी 2026, मंगलवार को श्रीराम पाठ के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा। 4 मार्च, बुधवार को होली के रंगों के साथ विशेष होली महोत्सव आयोजित होगा। 5 मार्च, गुरुवार को नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। 6 मार्च, शुक्रवार को दोपहर 1 बजे पूर्णाहुति एवं संत सम्मेलन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
कृष्ण लाल अनेजा ने बताया कि तीन दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में विभिन्न संत-महात्मा प्रवचन देंगे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए यज्ञ किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल पर भी किया जाएगा, ताकि दूर-दराज के श्रद्धालु भी इसका लाभ ले सकें।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!